लुड़ेग से तपकरा चौक तक 41 किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति, 110.33 करोड़ की लागत से बनेगी नई लाइफ लाइन सड़क
अंकिरा क्षेत्र की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़क लुड़ेग से तपकरा चौक तक के निर्माण को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंजूरी दे दी है। 41 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 110.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क तैयार होने के बाद यह न सिर्फ तपकरा–लुड़ेग क्षेत्र बल्कि ओडिशा और झारखंड से जुड़े सीमावर्ती इलाकों के लिए भी विकास की नई राह बनेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की हालत जर्जर थी और यातायात के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी। नए सड़क निर्माण से सैकड़ों गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। यह मार्ग व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जिला मुख्यालय तक सुगम आवागमन में अहम भूमिका निभाएगा।
तपकरा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को मजबूत करने लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
इस मौके पर डीडीसी श्रीमती दुलारी सिंह, श्रीमती सुनीति भोय,वेदप्रकाश भगत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा, कपिलेश्वर सिंह, संतोष जायसवाल, रितेश सोनी, राजेश फेंटा चौधरी, गोपाल कश्यप, आदेश जायसवाल, सत्यम सिंह, सागर सिंह,बीडीसी दयानिधि मानिक, दुर्गावती नायक सहित तपकरा और पंडरीपानी मंडल के कई जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment