Posts

Showing posts from September, 2025

हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

जशपुर/अंकिरा     वन परिक्षेत्र तपकरा के ओडिशा सीमा से लगे ग्राम सागजोर में बुधवार शाम हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े 7 बजे 60 वर्षीय चम्पा बड़ेक घर के बाहर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान अचानक हाथी वहां पहुंच गया। महिला ने घर के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने दौड़कर उन्हें सूंड से पकड़ लिया और पटक दिया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी बाहर निकले तो देखा कि हाथी घर की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे वहां से भगाया। घटना की सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और घायल चम्पा बड़ेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से लगातार हाथियों की बढ़ती आवाजाही पर नियंत्रण और सुरक्षा के ठोस उपाय की मांग की है।

लुड़ेग से तपकरा चौक तक 41 किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति, 110.33 करोड़ की लागत से बनेगी नई लाइफ लाइन सड़क

Image
अंकिरा        क्षेत्र की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़क लुड़ेग से तपकरा चौक तक के निर्माण को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंजूरी दे दी है। 41 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 110.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क तैयार होने के बाद यह न सिर्फ तपकरा–लुड़ेग क्षेत्र बल्कि ओडिशा और झारखंड से जुड़े सीमावर्ती इलाकों के लिए भी विकास की नई राह बनेगी। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की हालत जर्जर थी और यातायात के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी। नए सड़क निर्माण से सैकड़ों गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। यह मार्ग व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जिला मुख्यालय तक सुगम आवागमन में अहम भूमिका निभाएगा। तपकरा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को मजबूत करने लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। इस मौके पर डीडीसी श्रीमती दुलारी सिंह, श्रीमती सुनीति भोय,वेदप्रकाश भगत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा, कपिलेश्...