कृषक उन्नति योजना: फरसाबहार में 5936 किसानों के खातों में 35.76 करोड़ की अंतर राशि डीबीटी से जमा
अंकिरा विकासखंड फरसाबहार के सामुदायिक भवन में शनिवार को कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान की अंतर राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए जाने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसान, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, मुक्तेश्वर साय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा, जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) श्रीमती दुलारी सिंह एवं जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मंचासीन कराया गया। इस अवसर पर विष्णु देव साय के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया, जिसे उपस्थित किसानों ने उत्साहपूर्वक देखा। मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के खातों में धान की अंतर राशि सीधे हस्त...