Posts

लावाकेरा–कोतबा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, कटहल लोड पिकअप पलटकर मकान से टकराई

Image
अंकिरा स्टेट हाईवे सड़क लावाकेरा–कोतबा मार्ग के बरडीह चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ओडिशा की ओर से कटहल लोड कर आ रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक जर्जर मकान से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान पिकअप में सवार ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय वहां कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लावाकेरा–कोतबा मार्ग पर इन दिनों सब्जी और फल से लदी गाड़ियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। अधिकतर वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, चेतावनी संके...

भालुमुंडा के अमातपारा में अष्ट प्रहरी नामयज्ञ समापन पर डीडीसी दुलारी सिंह व कपिलेश्वर सिंह पहुंचे, नगर कीर्तन व दधि-भंजन से गूंजा क्षेत्र

Image
अंकिरा ग्राम भालुमुंडा के अमातपारा स्थित पेटामारा की संगम पावन भूमि पर आयोजित तीन दिवसीय अष्ट प्रहरी नामयज्ञ का बुधवार को भव्य समापन नगर कीर्तन, दधि-भंजन और विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति, उत्साह और परंपरा के रंग में रंग दिया, जहां दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और आस्था से सराबोर हो उठा। इसके पश्चात अधिवास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंडित लक्ष्मण षंडगी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान महिलाओं की विशेष भागीदारी रही और उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। दूसरे दिन मंगलवार को प्रातः काल से ही “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” महामंत्र के अखंड जाप की शुरुआत हुई। इस दौरान ओडिशा से आई कीर्तन मंडलियों ने अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों औ...

कृषक उन्नति योजना: फरसाबहार में 5936 किसानों के खातों में 35.76 करोड़ की अंतर राशि डीबीटी से जमा

Image
अंकिरा       विकासखंड फरसाबहार के सामुदायिक भवन में शनिवार को कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान की अंतर राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए जाने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसान, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, मुक्तेश्वर साय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा, जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) श्रीमती दुलारी सिंह एवं जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मंचासीन कराया गया। इस अवसर पर विष्णु देव साय के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया, जिसे उपस्थित किसानों ने उत्साहपूर्वक देखा। मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के खातों में धान की अंतर राशि सीधे हस्त...

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने कपिलेश्वर सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Image
अंकिरा        क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं लंबे समय से किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते आ रहे कपिलेश्वर सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा गया। नियुक्ति की खबर फैलते ही सुबह से ही उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। आसपास के गांवों से किसान, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचकर पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी तथा ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। कई जगह आतिशबाजी भी की गई और संगठन के समर्थन में नारे लगाए गए। लोगों ने इसे क्षेत्र के किसानों की आवाज को मजबूती मिलने वाला निर्णय बताया। इस अवसर पर कपिलेश्वर सिंह ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे जिले के प्रत्ये...

सुशासन शिविर में कृषि विभाग सक्रिय: किसानों को पंप, केसीसी कार्ड व बीज वितरण

Image
अंकिरा विकासखंड फरसाबहार के ग्राम बोखी में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी देवप्रकाश भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया और औपचारिक रूप से शिविर का शुभारंभ हुआ।शिविर में पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, बीडीसी बाबी यादव, सुशीला पैकरा, सुनीति भोय,जिला कलेक्टर रोहित व्यास, एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, जनपद सीईओ मिथिलेश पैंकरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि देवप्रकाश भगत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांवों में सुशासन शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचे और लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाए। वहीं जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया ...

ग्राम घुमरा में अखंड अष्ट प्रहरी कीर्तन प्रारंभ, भक्तिमय माहौल में गूंजा महामंत्र

Image
अंकिरा।        विकासखंड फरसाबहार के ग्राम घुमरा में बुधवार से अखंड अष्ट प्रहरी कीर्तन का शुभारंभ भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में किया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का समापन गुरुवार को विधि-विधान के साथ किया जाएगा। कीर्तन के दौरान क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आई कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए नाम यज्ञ संपन्न किया। भजन-कीर्तन और महामंत्र के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कपिलेश्वर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कुशलता की कामना करते हुए कीर्तन मंडली के साथ परिक्रमा की। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। अखंड अष्ट प्रहरी कीर्तन के माध्यम से ग्रामीणों में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ।

संगठन का हर कार्यकर्ता वैचारिक क्रांति के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तो होगा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Image
🌸 दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं से स्नेह मिलन 🌼 प्रदेश महामंत्री पवन साय ने कहा — “राष्ट्रवाद ही भारतीय संस्कृति का प्राण है” जशपुरनगर    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहग्राम बगिया में दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की शांति, समृद्धि तथा संगठन की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक मुनेश्वर के भावपूर्ण गीतों से हुई, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “गारंटी” योजनाओं और मुख्यमंत्री साय के जनहित कार्यों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।  प्रदेश महामंत्री पवन साय ने दिया राष्ट्रवाद का संदेश प्रदेश महामंत्री प...