Posts

Showing posts from March, 2026

लावाकेरा–कोतबा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, कटहल लोड पिकअप पलटकर मकान से टकराई

Image
अंकिरा स्टेट हाईवे सड़क लावाकेरा–कोतबा मार्ग के बरडीह चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ओडिशा की ओर से कटहल लोड कर आ रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक जर्जर मकान से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान पिकअप में सवार ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय वहां कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लावाकेरा–कोतबा मार्ग पर इन दिनों सब्जी और फल से लदी गाड़ियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। अधिकतर वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, चेतावनी संके...

भालुमुंडा के अमातपारा में अष्ट प्रहरी नामयज्ञ समापन पर डीडीसी दुलारी सिंह व कपिलेश्वर सिंह पहुंचे, नगर कीर्तन व दधि-भंजन से गूंजा क्षेत्र

Image
अंकिरा ग्राम भालुमुंडा के अमातपारा स्थित पेटामारा की संगम पावन भूमि पर आयोजित तीन दिवसीय अष्ट प्रहरी नामयज्ञ का बुधवार को भव्य समापन नगर कीर्तन, दधि-भंजन और विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति, उत्साह और परंपरा के रंग में रंग दिया, जहां दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और आस्था से सराबोर हो उठा। इसके पश्चात अधिवास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंडित लक्ष्मण षंडगी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान महिलाओं की विशेष भागीदारी रही और उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। दूसरे दिन मंगलवार को प्रातः काल से ही “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” महामंत्र के अखंड जाप की शुरुआत हुई। इस दौरान ओडिशा से आई कीर्तन मंडलियों ने अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों औ...