लावाकेरा–कोतबा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, कटहल लोड पिकअप पलटकर मकान से टकराई

अंकिरा स्टेट हाईवे सड़क लावाकेरा–कोतबा मार्ग के बरडीह चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ओडिशा की ओर से कटहल लोड कर आ रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक जर्जर मकान से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के दौरान पिकअप में सवार ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय वहां कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लावाकेरा–कोतबा मार्ग पर इन दिनों सब्जी और फल से लदी गाड़ियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। अधिकतर वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, चेतावनी संकेतक लगाए जाएं और नियमित रूप से यातायात की निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

फरसाबहार ब्लॉक यादव समाज की बैठक में अध्यक्ष नंदलाल और सचिव पुरनो यादव बने

लुड़ेग से तपकरा चौक तक 41 किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति, 110.33 करोड़ की लागत से बनेगी नई लाइफ लाइन सड़क

कृषक उन्नति योजना: फरसाबहार में 5936 किसानों के खातों में 35.76 करोड़ की अंतर राशि डीबीटी से जमा