ग्राम घुमरा में अखंड अष्ट प्रहरी कीर्तन प्रारंभ, भक्तिमय माहौल में गूंजा महामंत्र

अंकिरा।        विकासखंड फरसाबहार के ग्राम घुमरा में बुधवार से अखंड अष्ट प्रहरी कीर्तन का शुभारंभ भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में किया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का समापन गुरुवार को विधि-विधान के साथ किया जाएगा।
कीर्तन के दौरान क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आई कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए नाम यज्ञ संपन्न किया। भजन-कीर्तन और महामंत्र के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कपिलेश्वर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कुशलता की कामना करते हुए कीर्तन मंडली के साथ परिक्रमा की। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।
अखंड अष्ट प्रहरी कीर्तन के माध्यम से ग्रामीणों में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

फरसाबहार ब्लॉक यादव समाज की बैठक में अध्यक्ष नंदलाल और सचिव पुरनो यादव बने

लुड़ेग से तपकरा चौक तक 41 किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति, 110.33 करोड़ की लागत से बनेगी नई लाइफ लाइन सड़क

कृषक उन्नति योजना: फरसाबहार में 5936 किसानों के खातों में 35.76 करोड़ की अंतर राशि डीबीटी से जमा