अंकिरा व कोनपारा डेम के जीर्णोद्धार को मिली स्वीकृति, किसानों को मिलेगा भरपूर पानी


अंकिरा/जशपुर     क्षेत्र के लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकासखंड फरसाबहार के दो बड़े डेमों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

ग्राम अंकिरा स्थित राजा डेम के तालाब योजना अंतर्गत मरम्मत एवं जीर्णोद्धार हेतु 2 करोड़ 55 लाख 88 हजार रुपये तथा कोनपारा (दलटोली डेम) के लिए 3 करोड़ 47 लाख 21 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इन योजनाओं से हजारों एकड़ भूमि में दोहरी फसल की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही किसानों को समय पर सिंचाई जल मिलेगा तथा निस्तारी व मत्स्य पालन के लिए भी बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
गौरतलब है कि दशकों पुराने इन डेमों में गाद भर जाने और सफाई-रखरखाव के अभाव में जलभराव की क्षमता घट गई थी, जिससे किसान दो फसल लेने में असमर्थ थे। ग्रामीणों और किसानों की लगातार मांग के बाद अब यह स्वीकृति मिल पाई है।

तपकरा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने इसे किसानों के लिए “वरदान” बताया। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, प्रताप सिंह, पीताम्बर साव, रमाशंकर पटेल सहित सैकड़ों किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

फरसाबहार ब्लॉक यादव समाज की बैठक में अध्यक्ष नंदलाल और सचिव पुरनो यादव बने

लुड़ेग से तपकरा चौक तक 41 किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति, 110.33 करोड़ की लागत से बनेगी नई लाइफ लाइन सड़क

कृषक उन्नति योजना: फरसाबहार में 5936 किसानों के खातों में 35.76 करोड़ की अंतर राशि डीबीटी से जमा