हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

जशपुर/अंकिरा     वन परिक्षेत्र तपकरा के ओडिशा सीमा से लगे ग्राम सागजोर में बुधवार शाम हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े 7 बजे 60 वर्षीय चम्पा बड़ेक घर के बाहर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान अचानक हाथी वहां पहुंच गया। महिला ने घर के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने दौड़कर उन्हें सूंड से पकड़ लिया और पटक दिया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी बाहर निकले तो देखा कि हाथी घर की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे वहां से भगाया।

घटना की सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और घायल चम्पा बड़ेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से लगातार हाथियों की बढ़ती आवाजाही पर नियंत्रण और सुरक्षा के ठोस उपाय की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

फरसाबहार ब्लॉक यादव समाज की बैठक में अध्यक्ष नंदलाल और सचिव पुरनो यादव बने

लुड़ेग से तपकरा चौक तक 41 किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति, 110.33 करोड़ की लागत से बनेगी नई लाइफ लाइन सड़क

कृषक उन्नति योजना: फरसाबहार में 5936 किसानों के खातों में 35.76 करोड़ की अंतर राशि डीबीटी से जमा