जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह ने दुर्गा पंडालों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

अंकिरा।   नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्र का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर है। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने जगत जननी मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनता की खुशहाली की कामना की।
श्रीमती सिंह ने अंकिरा, बाबूसाजबहार,केरसई, सिंगीबहार, लावाकेरा,तपकरा सहित अन्य दुर्गा समितियों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-पंडालों में उपस्थित लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र की धार्मिक परंपरा को बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की।

व्रतियों से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

नवरात्रि पर्व में बहनों द्वारा भाइयों की लंबी आयु और सुखमय जीवन के लिए रखे जाने वाले उपवास स्थलों पर भी श्रीमती सिंह पहुंचीं। यहां उन्होंने सभी व्रतियों से संवाद किया और उनके संकल्प को सराहा। उन्होंने व्रतियों को नवरात्रि की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि –
"माता रानी की कृपा से क्षेत्र में समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारा बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है।"

साथ रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह

दौरे के दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।

भक्ति और उत्साह का माहौल

पूरे क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। दुर्गा समितियों द्वारा आकर्षक सजावट, भक्ति गीतों और झांकियों से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी निभा रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

फरसाबहार ब्लॉक यादव समाज की बैठक में अध्यक्ष नंदलाल और सचिव पुरनो यादव बने

लुड़ेग से तपकरा चौक तक 41 किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति, 110.33 करोड़ की लागत से बनेगी नई लाइफ लाइन सड़क

कृषक उन्नति योजना: फरसाबहार में 5936 किसानों के खातों में 35.76 करोड़ की अंतर राशि डीबीटी से जमा