फरसाबहार ब्लॉक यादव समाज की बैठक में अध्यक्ष नंदलाल और सचिव पुरनो यादव बने
अंकिरा गिरि गोवर्धन धाम तमामुंडा परिसर में गुरुवार को महाकुल यादव समाज ब्लॉक फरसाबहार की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़े ही उत्साह और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर संगठन को सशक्त बनाते हुए अध्यक्ष एवं सचिव पद का चयन मनोनयन करना था। बैठक में प्रदेश कमेटी के प्रांताध्यक्ष परमेश्वर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने की। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक फरसाबहार क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ जय माधव – जय यादव के उद्घोष के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रांताध्यक्ष परमेश्वर यादव ने अपने संबोधन में संगठन की एकता और समाज सेवा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि “यादव समाज सदैव राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है। समाज की ताकत उसकी एकता में निहित है, और युवा पीढ़ी को आगे आकर ...