Posts

संगठन का हर कार्यकर्ता वैचारिक क्रांति के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तो होगा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Image
🌸 दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं से स्नेह मिलन 🌼 प्रदेश महामंत्री पवन साय ने कहा — “राष्ट्रवाद ही भारतीय संस्कृति का प्राण है” जशपुरनगर    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहग्राम बगिया में दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की शांति, समृद्धि तथा संगठन की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक मुनेश्वर के भावपूर्ण गीतों से हुई, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “गारंटी” योजनाओं और मुख्यमंत्री साय के जनहित कार्यों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।  प्रदेश महामंत्री पवन साय ने दिया राष्ट्रवाद का संदेश प्रदेश महामंत्री प...

फरसाबहार ब्लॉक यादव समाज की बैठक में अध्यक्ष नंदलाल और सचिव पुरनो यादव बने

Image
अंकिरा      गिरि गोवर्धन धाम तमामुंडा परिसर में गुरुवार को महाकुल यादव समाज ब्लॉक फरसाबहार की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़े ही उत्साह और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर संगठन को सशक्त बनाते हुए अध्यक्ष एवं सचिव पद का चयन मनोनयन करना था। बैठक में प्रदेश कमेटी के प्रांताध्यक्ष परमेश्वर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव  ने की। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक फरसाबहार क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ जय माधव – जय यादव के उद्घोष के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रांताध्यक्ष परमेश्वर यादव  ने अपने संबोधन में संगठन की एकता और समाज सेवा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि “यादव समाज सदैव राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है। समाज की ताकत उसकी एकता में निहित है, और युवा पीढ़ी को आगे आकर ...

सराईटोली कोकिया नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 4.14 करोड़ की स्वीकृति

Image
अंकिरा     लंबे समय से क्षेत्र की जनता की मांग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सराईटोली स्थित कोकिया नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए शासन से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस पुल के निर्माण पर 4 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी स्टेट हाइवे मार्ग लावाकेरा–कोतबा सड़क पर स्थित कोकिया नाला का पुल बेहद संकरा और जर्जर स्थिति में था। आए दिन इस पुल पर जाम और दुर्घटनाएं होती रहती थीं। खासकर चारपहिया और भारी वाहनों के चालकों को यहां से गुजरने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। यह समस्या इतनी गंभीर हो गई थी कि आसपास के ग्रामीण लंबे समय से पुल को चौड़ा और मजबूत बनाने की मांग कर रहे थे।         इस सक्रिण पुल में बनेगी उच्चस्तरीय पुलिया  मुख्यमंत्री के प्रवास पर हुई पहल कुछ माह पूर्व जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सराईटोली प्रवास हुआ था, उस दौरान ग्रामीणों ने इस पुल की समस्या को उनके सामने प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों की पीड़ा और आवागमन की असुविध...

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह ने दुर्गा पंडालों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

Image
अंकिरा।   नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्र का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर है। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने जगत जननी मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनता की खुशहाली की कामना की। श्रीमती सिंह ने अंकिरा, बाबूसाजबहार,केरसई, सिंगीबहार, लावाकेरा,तपकरा सहित अन्य दुर्गा समितियों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-पंडालों में उपस्थित लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र की धार्मिक परंपरा को बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की। व्रतियों से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं नवरात्रि पर्व में बहनों द्वारा भाइयों की लंबी आयु और सुखमय जीवन के लिए रखे जाने वाले उपवास स्थलों पर भी श्रीमती सिंह पहुंचीं। यहां उन्होंने सभी व्रतियों से संवाद किया और उनके संकल्प को सराहा। उन्होंने व्रतियों को नवरात्रि की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि – "माता रानी की कृपा से क्षेत्र में समृद्धि, शांति और आपसी भाईचार...

हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

जशपुर/अंकिरा     वन परिक्षेत्र तपकरा के ओडिशा सीमा से लगे ग्राम सागजोर में बुधवार शाम हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े 7 बजे 60 वर्षीय चम्पा बड़ेक घर के बाहर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान अचानक हाथी वहां पहुंच गया। महिला ने घर के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने दौड़कर उन्हें सूंड से पकड़ लिया और पटक दिया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी बाहर निकले तो देखा कि हाथी घर की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे वहां से भगाया। घटना की सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और घायल चम्पा बड़ेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से लगातार हाथियों की बढ़ती आवाजाही पर नियंत्रण और सुरक्षा के ठोस उपाय की मांग की है।

लुड़ेग से तपकरा चौक तक 41 किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति, 110.33 करोड़ की लागत से बनेगी नई लाइफ लाइन सड़क

Image
अंकिरा        क्षेत्र की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़क लुड़ेग से तपकरा चौक तक के निर्माण को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंजूरी दे दी है। 41 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 110.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क तैयार होने के बाद यह न सिर्फ तपकरा–लुड़ेग क्षेत्र बल्कि ओडिशा और झारखंड से जुड़े सीमावर्ती इलाकों के लिए भी विकास की नई राह बनेगी। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की हालत जर्जर थी और यातायात के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी। नए सड़क निर्माण से सैकड़ों गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। यह मार्ग व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जिला मुख्यालय तक सुगम आवागमन में अहम भूमिका निभाएगा। तपकरा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को मजबूत करने लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। इस मौके पर डीडीसी श्रीमती दुलारी सिंह, श्रीमती सुनीति भोय,वेदप्रकाश भगत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा, कपिलेश्...

अंकिरा व कोनपारा डेम के जीर्णोद्धार को मिली स्वीकृति, किसानों को मिलेगा भरपूर पानी

Image
अंकिरा/जशपुर     क्षेत्र के लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकासखंड फरसाबहार के दो बड़े डेमों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की है। ग्राम अंकिरा स्थित राजा डेम के तालाब योजना अंतर्गत मरम्मत एवं जीर्णोद्धार हेतु 2 करोड़ 55 लाख 88 हजार रुपये तथा कोनपारा (दलटोली डेम) के लिए 3 करोड़ 47 लाख 21 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन योजनाओं से हजारों एकड़ भूमि में दोहरी फसल की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही किसानों को समय पर सिंचाई जल मिलेगा तथा निस्तारी व मत्स्य पालन के लिए भी बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। गौरतलब है कि दशकों पुराने इन डेमों में गाद भर जाने और सफाई-रखरखाव के अभाव में जलभराव की क्षमता घट गई थी, जिससे किसान दो फसल लेने में असमर्थ थे। ग्रामीणों और किसानों की लगातार मांग के बाद अब यह स्वीकृति मिल पाई है। तपकरा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने इसे किसानों के लिए “वरदान” बताया। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर...